क्या विराट " विराट" नही रह गये !

लेखक - संजय दुबे

feature-top

कोरोना के कारण पटौदी ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में एक बैट्समैन की चर्चा हो रही है वो है विराट कोहली की। दोनो परियों में विराट 12 और 20 रन का योगदान दे पाए। एक खिलाड़ी जो हर साल 8 -9 शतक लगाने का आदि था वो पिछले 75 परियों में शतक नहीं बना पाया है। 2019 से लेकर 2022 तक के 35 महीने के समय मे 24 अर्धशतक लगा पाना विराट के विराटता को कम करने वाला दिखता है।  

101 टेस्ट में 8043, 260 वनडे में12311 और 97 टी20 में 3296 रन का रिकार्ड रखने वाले विराट का प्रदर्शन कमजोर है। 70 शतक से 71 वा शतक का सूखा चल ही रहा है। विराट को बेटिंग करते देखो तो लगताहै कि उनका तालमेल बिगड़ता दिख रहा है। वे भारत से खेल रहे है, इसलिए लिहाजी रूप से उनको खिलाया जा रहा है(सचिन भी ऐसा ही खेल कर 200 टेस्ट,100 शतक लगाए थे ) पर विराट, सचिन इतना नही खेल पाएंगे। ये जरूर है कि ऑस्ट्रेलिया में रहते तो वे एक साल पहले ही बाहर हो चुके होते। क्या ये माने इंग्लैंड दौरा उनका अंतिम दौरा है?


feature-top