feature-top
उदयपुर और अमरावती हत्याकांड के विरोध में दिल्ली में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) समेत कई हिंदू संगठनों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। हिंदू संगठन के लोग तिरंगे के साथ मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक विरोध मार्च भी निकाला। इस मार्च को संविधान संकल्प मार्च का नाम दिया है। संगठन के लोगों ने मार्च के दौरान 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत या जिहाद से नहीं' का नारा भी लगाया।
feature-top