नीरज चोपड़ा नाम है मेरा

लेखक - संजय दुबे

feature-top

सालो पहले एक फिल्म आयी थी - बॉबी, इस फिल्म में एक चोपड़ा थे-प्रेम चोपड़ा। बॉबी फिल्म के साथ प्रेम चोपड़ा, चोपड़ा ब्रांड बन गए, उनको बाज़ीगर फिल्म के मदन चोपड़ा भी पछाड़ नही पाए लेकिन टोक्यो ओलंपिक खेलों मे देश के नीरज चोपड़ा ने स्वर्णिम दूरी तक भाला फेका तब प्रेम चोपड़ा लाइव हुए और ये स्वीकारोक्ति दी कि 1973 से लेकर 38 साल तक के अवधि में चोपड़ा के ब्रांड - प्रेम चोपड़ा को नीरज चोपड़ा ने टेक ओवर कर लिया है। आज नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि देश के लिए हासिल की।उन्होंने विश्व एथलेटिक्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल कर 19 साल बाद ओलम्पिक खेलो के बराबरी के विश्वस्तरीय स्पर्धा में देश का परचम लहराया है। नीरज से पहले ये उपलब्धि अंजू बी जॉर्ज़ के पास ही थी।2003 में हुए विश्व एथलेटिक्स स्पर्धा में अंजू बी जॉर्ज ने लंबी कूद( long jump) स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मैडल जीता था।

 आज सुबह से ही देश की निगाहें अमेरिका के यूजीन शहर में चल रहे विश्व एथलेटिक्स स्पर्धा के भाला फेक स्पर्धा में लगी हुई थी। नीरज ने पहले थ्रो मे फॉउल कर गए दूसरे ओर तीसरे थ्रो में वे अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहे लेकिन चौथे राउंड में फेंक जहां तक भाला जाए का नारा बुलंद किया और भाला 88.13 मीटर तक पहुँच कर सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा के गले मे डाल दिया। गोल्ड मेडल जीतने वाले ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने90.54 मीटर की दूरी अपने भाले से तय कराया। नीरज ने माना कि हवा का दबाव था जिसे भांपने में कसर रह गयी।

1983 से शुरू हुए विश्व एथलेटिक्स स्पर्धा में अगर रिले रेस को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारी दौड़,फेक और कूद स्पर्धा व्यक्तिगत स्पर्धा है। ओलंपिक खेलों को छोड़ अन्य खेलों की विश्व स्तरीय स्पर्द्धा में भारत के पास क्रिकेट ,हॉकी और बैडमिंटन जैसे टीम खेलो का चेम्पियनशिप है। व्यक्तिगत खेलो में अभिनव बिंद्रा और नीरज चोपड़ा ही ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीते है 

 भाला फेंक स्पर्धा आसान स्पर्धा नही है। अगर सर्वश्रेष्ठता की बात करे तो चेक गणराज्य के जेलेजनी ने 98. 48 मीटर है। अगले साल ओलंपिक खेल होने वाले है।नीरज चोपड़ा के पास सुशील कुमार और पी वी सिंधु के समान ओलंपिक खेलों में दोहरे पदक लाने के अवसर है।यदि 3 मीटर आगे का दम लगा ले तो डबल गोल्ड का अनोखा रिकार्ड उनकी प्रतीक्षा कर रहा है

देश मे आज फिर जश्न का माहौल है।


feature-top