- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ममता बनर्जी की भविष्यवाणी- 2024 में हार जाएगी भाजपा, अखिलेश-नीतीश संग एकता की भी बात
ममता बनर्जी की भविष्यवाणी- 2024 में हार जाएगी भाजपा, अखिलेश-नीतीश संग एकता की भी बात
राष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने के लिए काफी प्रयास कर रही थीं। हालांकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में ये प्रयास सार्थक नहीं नजर आए। अब नीतीश कुमार ने भी विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी बीच ममता बनर्जी ने कहा है कि 2024 का खेल बंगाल से शुरू होगा। उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, मैं और बाकी दोस्त जब इकट्ठा हो जाएंगे तो देखते हैं कि भाजपा कैसे सरकार बनाएगी? भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है।
अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा अपने अहंकार और लोगों के गुस्से के कारण घोर पराजय का सामना करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और कई अन्य लोग 2024 में एक साथ आएंगे। सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाएंगे। एक तरफ हम सब होंगे और दूसरी तरफ भाजपा। भाजपा को 300 सीटों के अहंकार का दंड मिलेगा। 2024 में 'खेला होबे'।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
