असम पुलिस ने कोकराझार में 1,483 किलोग्राम गांजा जब्त किया, एक आरोपी गिरफ्तार

feature-top

असम पुलिस ने गुरुवार को एक वाहन से 1,483 किलोग्राम गांजा वजन के 270 पैकेट जब्त किए। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोकराझार जिले के गोसाईगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोसाईगांव थाना क्षेत्र में एक वाहन की जांच की गई, जिसमें गांजा मिला। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


feature-top