मोहन साहू बने अमसेना सोसाइटी के प्रथम अध्यक्ष

feature-top
आरंग/ कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया के अनुशंसा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहन साहू को नवगठित कृषि साख सेवा समिति अमसेना सोसायटी का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ज्ञात हो कि पहले अमसेना सकरी सोसाइटी के अंतर्गत आता था इसे नवगठित कर अब अमसेना में सोसाइटी बनाया गया है। प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किये पर मोहन साहू ने मंत्री शिव कुमार डहरिया का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त किया और मंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष मनोनीत होने के दूसरे ही दिन मोहन साहू ने सोसाइटी केंद्र में किसानों के साथ पूजा अर्चना कर अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि वे सदैव किसानों के हित मे कार्य करते रहेंगें और चालू होने वाले धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अभी से तैयारी करेंगे। डॉ शिव कुमार डहरिया केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला पंचायत सदस्य केसरी मोहन साहू दुर्गा राय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू आरंग शहर अध्यक्ष भारती देवांगन जनपद सदस्य योगेंद्र याद साहू जोन अध्यक्ष शिव साहू एवं धोनी डहरिया कुलदीप वर्मा पूनम साहू ललित साहू कमलनारायण साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।
feature-top