उपचुनाव, कांग्रेस से सावित्री की टिकट तय, भाजपा से ब्रह्मा नेताम को टिकिट मिलने के संकेत

feature-top

भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव 5 दिसंबर को और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। नामांकन 10 से 17 नवंबर तक भरे जाएंगे। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने यह घोषणा की। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में आचार संहिता भी लागू हो गई है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई है। यह सीट कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

इसके साथ ही स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से उनका टिकट मिलना तय है। वहीं भाजपा से 2008 के विजयी प्रत्याशी रहे ब्रह्मानंद नेताम दौड़ में सबसे आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी से कोमल हूपेंडी का टिकट भी लगभग तय है।


feature-top