2020 दिल्ली दंगों के आरोपियों को मिली जमानत

feature-top

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के एक आरोपी को अपने बेटे और बेटी के विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने आरोपी इब्राहिम को 25 दिसंबर, 2022 से 10 जनवरी, 2023 तक जमानत दी। पीठ ने उसे 10 जनवरी को शाम 5 बजे जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।


feature-top