मंत्रालय में 11 आईपीएस अधिकारीयों के प्रमोशन के लिए हुई डीपीसी की बैठक में पदोन्नति को लेकर मंजूरी मिल गई है। इसमें 4 सीनियर आईपीएस डीआईजी से आईजी प्रमोट होंगे। वर्ष 2005 बैच के 4 आईपीएस अफसर आईजी बन जायेंगे। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए कल मंत्रालय में चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में डीपीसी की बैठक हो चुकी है।

feature-top

सीएस, पीएस होम और डीजीपी प्रमोशन कमेटी के सदस्य हैं। बता दें कि डीपीसी की फाइल अब CM के पास जाती है। फ़िलहाल CM भूपेश बघेल दिल्ली रावण हो गए हैं। कल उनकी मुलाकात और एक बैठक भी है। उनके अनुमोदन के बाद कभी भी आदेश जारी हो जाएगा।

इसी तरह वर्ष 2009 तथा 2010 बैच के 7 IPS को भी डीआईजी और सलेक्शन ग्रेड देने हरी झंडी शासन से मिल गई है। 2009 बैच के अमित कांबले, प्रखर पांडेय, मनीष शर्मा और डी. रविशंकर डीआईजी बनेंगे तो 2010 बैच के अभिषेक मीना, सदानंद कुमार और गिरीजाशंकर जायसवाल को सलेशन ग्रेड मिलेगा। पूर्णकालिक आईजी बन जाएंगे।

feature-top