बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने 'ऐतिहासिक बजट' के लिए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखेगा। यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग, किसान सहित आकांक्षी समाज के सपनों को पूरा करेगा।

feature-top

पीएम मोदी ने भारत के लोगों को अपने संबोधन में कहा कि यह बजट एक स्थायी भविष्य के लिए है जो हरित ऊर्जा, हरित विकास, हरित बुनियादी ढांचे और हरित नौकरियों को और प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में प्रौद्योगिकी और नई अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है।

feature-top