कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारी की दो महत्वपूर्ण बैठक

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की तैयारी की दो महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार सफल जी, प्रभारी सचिव वामची रेड्डी, प्रभारी सचिवगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगीर एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में संपन्न हुयी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि आज राजीव भवन में 85वां महाअधिवेशन के बारे में बैठक रखी गयी है। हमारे लिये छत्तीसगढ़वासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि आजादी के इतने सालो बाद हमारे यहां छत्तीसगढ़ रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। केन्द्रीय नेतृत्व और जिन्होंने हमे यहां कार्यक्रम दिया है। पूरे देश भर से लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग और एआईसीसी, पीसीसी डेलीगेट्स सभी लोग छत्तीसगढ़ में आयोजित महाअधिवेशन में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सीडब्लूसी की मीटिंग हुई उसमें 85वां महाअधिवेशन के बारे में विचार विमर्श हुआ। हमारी ही पार्टी है जिसमें नीचे से लेकर उपर तक मेम्बरशीप होती है। बहुत लंबी प्रक्रिया चलती है। ब्लाक जिला तक का चयन होता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अधिवेशन की बहुत बड़ी चुनौती स्वीकार किया है। कांग्रेस पार्टी नहीं पूरा देश देख रहा है कि यहां छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बहुत शानदार महाअधिवेशन होगा। सभी मंत्री व मंत्रीगण, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, समस्त कांग्रेसजन सभी की जिम्मेवारी है। सभी को एक साथ मिलकर काम करना है तभी यह महाअधिवेशन सफल साबित होगा। व्यवस्था करना सभी की बड़ी जिम्मेदारी है एक-एक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। ये महाअधिवेशन हम सबके लिये बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में यह 85वां महाअधिवेशन होगा। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का मार्गदर्शन होगा। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में जो भारत जोड़ो यात्रा से लोगो को जोड़ने का काम किया। पूरे देश भर से 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगो को भी प्राथमिकता मिलना चाहिये। 24 फरवरी को स्टेयरिंग कमेटी की दूसरी मीटिंग होगी। 25 फरवरी को एआईसीसी और पीसीसी के सभी लोग शामिल होंगे और 26 फरवरी को एक बहुत बड़ा विशाल जनसभा होगी। प्रभारी बनने के बाद पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर जो आरक्षण पर जनसभा छत्तीसगढ़ हुयी थी, उसी प्रकार उससे भी बड़ी और रिकार्ड तोड़ जनसभा 26 फरवरी को करना है। दुनिया देखे, सोशल मीडिया के माध्यम से देखे। पिछले अधिवेशन से अच्छा करके दिखाना है। छत्तीसगढ़ की रहन सहन, खान-पान सबको दिखाना है। जिससे लगना चाहिये छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन हो रहा है। समय कम है तैयारियां बहुत जोर शोर से चल रही है। हम अच्छे तरीके से इस अधिवेशन का कार्य पूरा करेंगे। यहां एक ऐतिहासिक महाअधिवेशन होगा। महाअधिवेशन एक पड़ाव है चुनाव के लिये बहुत कम समय है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चल रहा है अधिवेशन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होगे। छत्तीसगढ़ में फिर से हमारी सरकार आने वाली है। भाजपा की नजरे और भाजपा की केन्द्र सरकार की नजरे ठीक नहीं है। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री और अधिकारी लोगो को टारगेट कर रहे है। हमे अपना काम अड़िग होकर काम करना है। बूथ कमेटियो का ट्रेनिक हम लोगो के बीच लेकर जायेंगे। काई भी चुनौती हो किसी भी चुनौती से नहीं डरना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीडब्लूसी की बैठक में चर्चा हुयी। दिल्ली में भी चर्चा होती रही की महाअधिवेशन कहा होगा। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, वेणुगोपाल सभी के बीच में प्रस्ताव रखा और निमंत्रण स्वीकार किया। छत्तीसगढ़ में महाअधिवेशन का आमंत्रण दिया। वेणुगोपाल, पवन बंसल, तारिक अनवर तीनो छत्तीसगढ़ आये व्यवस्था देखे। स्वागत समिति बनी है बहुत सारे कमेटी बनी है। मंत्री एवं मंत्रीगण की मीटिंग बुलायेंगे। ईमानदारी और लगन के साथ काम करना है। यहां महाअधिवेशन में सभी साथी आयेंगे जिनका स्वागत अपनेपन से होना चाहिये। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालो से हो रहा हैं जिसमें विदेशी कलाकार खुशी से मीठी यादें लेकर यहां से गये। सभी को रूकने की व्यवस्था एनएसयूआई, युथ, महिला सभी को यह लगना चाहिये। इसमें सबको मिलकर सहयोग की भावना से काम करना है। विचार विमर्श होगा। एआईसीसी के निर्देश का पालन करना है। अधिवेशन को यादगार बनाना है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS