मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर हैं।

feature-top

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर हैं।

 

इस क्रम में मुख्यमंत्री सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में चकरभाठा पहुँचे।

 

छत्तीसगढ़ महतारी, छत्रपति शिवाजी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र में माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा। 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी हैं। समाज को सदैव रचनात्मक दिशा में ले जाने आप अहम भूमिका निभाएंगे। आप सभी शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य कीजिए। कोई भी समाज जितना शिक्षित होता है उतना ही जागरूक होता है और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 


feature-top