- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट
मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा के ग्राम कड़ार में कुपोषण पीड़ित साढ़े तीन साल की दो जुड़वा बहन पुष्पा व रूबी को सुपोषण किट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने उनकी माँ श्रीमती लीला साहू को बच्चियों का ख़ास ख्याल रखने और शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के साथ ही महिला एवं बाल विकास की विभागीय योजना का भी लाभ लेने की बात कही।
बच्चियों की माँ श्रीमती लीला साहू ने बताया कि पैदा होने के बाद बच्चियों के पिता का देहांत हो गया, बच्चियों को पिता का प्यार नहीं मिला। वे किसी तरह बच्चियों की परवरिश कर रही हैं। शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राशन भी समय पर मिल जाता है। दोनों बच्चियां आँगनबाड़ी केंद्र जाती है। आंगनबाड़ी में गर्म पौष्टिक भोजन मिलने से पहले की अपेक्षा बच्चियों का वजन बढ़ने लगा है। कुपोषण कम हुआ है। उनकी वहां समय .समय पर नियमित स्वास्थ्य की जाँच भी होती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
