- Home
- टॉप न्यूज़
- भेंट-मुलाकात की झलकियां : विधानसभा- रामपुर
भेंट-मुलाकात की झलकियां : विधानसभा- रामपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्राम चिर्रा के हेलीपेड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बघेल का ग्राम चिर्रा के ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में अवलोकन करने पहुंचने पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने साफा बांधकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने रीपा में ऐश ब्रिक्स निर्माण और पेवर ब्लॉक निर्माण का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने दोना पत्तल, चिप्पल निर्माण की गतिविधियां देखी और समूहों का उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने गोबर से पुट्टी और पेंट निर्माण का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री के साथ अवलोकन के दौरान वहां उपस्थित समूहों ने सेल्फी ली।
मुख्यमंत्री को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला। दो हजार चप्पल का ऑर्डर भी आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में उत्पादित 6 लाख से अधिक कीमत की सामग्री की बिक्री हो चुकी है।
रीपा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वाईफाई जोन का उद्घाटन बटन दबाकर किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 71.23 करोड़ रूपए की राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत चिर्रा में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार...... के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
मुख्यमंत्री को मेजना राठिया ने बताया कि उनके पास 26 एकड़ कृषि भूमि है, उनका 2.44 लाख रूपए का ऋण माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और कृषि हित से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ लिया है। खेत खरीद लिया है, बच्चों की अच्छे से पढ़ाई करा ली है और बेटी की शादी भी खेती में हुई आय से हुई है।
मुख्यमंत्री को गौठान की सदस्य दिव्यांग ललिता राठिया ने बताया कि वह रीपा में काम करती है। समूह ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचकर 6 लाख रूपए की आय अर्जित की है और 10 लाख रूपए का केंचुआ भी बेच चुके हैं।
मुख्यमंत्री रविन्द्र ने बताया कि लघु वनोपज संग्रहण से उसने 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है। इससे घर खर्च में जरूरी मदद मिल रही है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला की छात्रा जाहन्वी ने बताया कि वह दसवीं की छात्रा है। पहले प्राइवेट स्कूल में 24 हजार फीस लगती थी। अब फीस नहीं देनी पड़ रही। पढ़ाई भी अच्छी होती है। सबसे बढ़िया तो खेल की सुविधा है। यहां मुझे अपने खेल से जुड़ा कौशल दिखाने का मौका मिल रहा है।
अरुण कंवर ने बताया कि मैंने भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। इसमें बहुत आनंद आया। अरुण ने कहा कि मेरी आईटीआई हो गई है और अभी आगे की पढ़ाई कर रहा हूँ। कुछ काम अभी मिल जाए तो अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीपा में आपको काम मिल जाएगा। साथ ही बेरोजगारी भत्ते के लिए भी आवेदन कर दीजिए।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत चिर्रा के किसान सुभाषचन्द्र राठिया के घर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को भोजन में बैगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू-परवल, कोलार, चौलाई, कांदा भाजी, दाल और आम की चटनी परोसी गयी।
मुख्यमंत्री ने ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री को क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई।
मुख्यमंत्री से ग्राम कुदमुरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
