- Home
- टॉप न्यूज़
- गौठानों में पहुँचेंगे मोबाईल मेडिकल युनिट, पशुधन विकास मंत्री चौबे ने किया अवलोकन
गौठानों में पहुँचेंगे मोबाईल मेडिकल युनिट, पशुधन विकास मंत्री चौबे ने किया अवलोकन
प्रदेश के गौठानों में पशु चिकित्सा की सुविधा और सृदुढ़ होगी। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गौठानों मे पशु चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। पशुधन विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज अपने निवास में मोबाइल पशु चिकित्सा ईकाई (मोबाईल वैटेनरी यूनिट) मोबाईल मेडिकल युनिट का अवलोकन किया। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने भी इस मोबाईल यूनिट के संबंध मे जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर की जल्द शुरूआत की जाएगी। जिसमें पशुपालक सुबह 8 से शाम 4 बजे तक पशुओं की बीमारी के संबंध सलाह ले सकेंगे। इस नंबर पर उन्हे पशु चिकित्सक द्वारा सलाह और समीप के पशु चिकित्सालय के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रदेश के विकासखण्ड स्तर पर जल्द उपलब्ध होगी। छोटे विकासखण्ड़ पर एक और बड़े विकासखण्ड स्तर पर दो मोबाईल मेडिकल यूनिट होंगे। इसकी संख्या 163 होगी। यह प्रतिदिन दो और महीने में पचास गौठान/ग्राम पहुंचेगी। इसमें एक पशु चिकित्सक, वैटेनरी असिस्टेंट और ड्राईवर होगा। इसमें पशुओं की चिकित्सा पशु रोग जांच, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, शल्य चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें एक बड़ी एलईडी टीव्ही लगी हुई है जिसमें पशुधन विकास की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग के संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, ओएसडी डॉ मौसम मेहरा, अपर संचालक डॉ केके ध्रुव और डॉ महावीर सरसिहा उपस्थित थे ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
