मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद वहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपरेशन के बाद मरीजों के आई-साइट (नेत्र दृष्टि) में सुधार की परीक्षा ली। उन्होंने मरीजों के सामने अपनी हाथ की उंगलियां दिखाकर उन्हें गिनने को कहा। श्री बघेल ने अलग-अलग मरीजों के सामने अलग-अलग संख्या में अपनी उंगलियां दिखाई। इस पर सभी मरीजों ने आपरेशन के बाद अपनी दृष्टि में सुधार की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री की उंगलियों को गिनकर एकदम सही-सही जवाब दिए।

feature-top