- Home
- टॉप न्यूज़
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देखा छत्तीसगढ़ के विकास की झांकी : कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देखा छत्तीसगढ़ के विकास की झांकी : कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में जांजगीर-चांपा में कांग्रेस सरकार का भरोसे का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, सह-सचिव विजय जांगिड़, मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, ज्योत्सना महंत, प्रणव झा, गौरव पांधी सहित सांसद, विधायक गण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम मंडल के पदाधिकारी शामिल हुये।
इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सब लोगों ने मुझे कांग्रेस का अध्यक्ष चुना सिर्फ वोट ही नहीं डाला हिन्दुस्तान के सारे लोगों को बुलाकर अपनी शक्ति और अपना जितना कुछ प्रदर्शन करना था वो सभी सारे देश के लोगों को आपने बताया कांग्रेस यहां सिर्फ मजबूत नहीं इतना मजबूत है इस कांग्रेस की शक्ति को कोई तोड़ नहीं सकता। ऐसी छवि आपने बनाई है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष बना मेरे सामने दो चुनाव आये एक हिमाचल का एक कर्नाटक का हमने पूरी कोशिश की आपके आर्शिवाद से हमने दोनो राज्य भारी बहुमत से जीती। ये जो शक्ति मिली है। ये शक्ति छत्तीसगढ़ की लोगों की वजह से मिली है और इसको हम आगे बढ़ाते रहेंगे। जांजगीर -चांपा में कांग्रेस अध्यक्ष के नाते आया हूं। जैसा कि भूपेश बघेल ने कहा था मुझे 11 को आना था लेकिन लोकसभा होने की वजह से आना मुश्किल था इसलिए मैं माफी चाहता हूं क्योंकि मणिपुर का विषय गंभीर था हम लोग कोशिश कर रहे थे किसी न किसी तरीके से मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा हो और वहां क्या चल रहा है वहां 200 से ज्यादा लोग मर चुके है। 5000 से अधिक लोग घायल हो चुके है और 5000 घर जलाये गये है। दूसरे जगह जाकर बसे है। राहुल गांधी जी वहां जाकर आयें है उन्होंने वहां के हालात को देखा, लोगों से मिले, बच्चों से मिले, महिलाओं से मिले। मिलकर वहां के हालात को प्रेस के माध्यम से बयान किया। प्रधानमंत्री मोदी कब मुंह खोलेंगे, कब बतायेंगे वहां की स्थिति? प्रधानमंत्री हमेशा यह कहते है 140 करोड़ का प्रतिनिधि है। प्रधानमंत्री कहते है कि देश का नंबर 1 लीडर हूं। लोकसभा में आकर प्रधानमंत्री कुछ कहेंगे पर उन्होंने कुछ कहा नहीं। मौन नहीं तोड़ा। प्रधानमंत्री ईडी, सीबीआई, आई सबका दुरूपयोग कर रहे है। जब राहुल गांधी आंखों देखी खबर रख रहे थे तो प्रधानमंत्री ने उसका भी जवाब नहीं दिया। हमारे 26 पार्टी के लोग गठबंधन बनाया है उन लोगों का भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने उल्टा क्या किया कांग्रेस का मजाक उड़ाया। कांग्रेस नेताओं का मजाक उड़ाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन क्यों हो रहा है क्योंकि भूपेश बघेल का कांग्रेस पार्टी का आपने जो भरोसा दिये थे उस भरोसे पर हम खरा उतरे। हम लोगों ने लोगों के दिल तक जाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री कहते थे कि 15-15 लाख प्रत्येक के खाते में आयेंगे, लेकिन अभी तक नहीं आया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे कहा था । 9 साल बीत गये 2करोड़ नौकरी किसी को मिला? प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे है। प्रधानमंत्री ने जो भरोसा दिया एक भी पूरा नहीं हुआ। हमारे भूपेश बघेल और उनके मंत्री मंडल ने जो भरोसा दिया करके दिखाया। आने वाले चुनाव में इससे भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि अभी फरवरी में कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ। जो इतिहास में पहली बार हुआ था। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष से की। अपनी निष्ठा, अपने काम से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। हमें गर्व होता है इन पर और हमें गर्व होता है हमारी पार्टी पर। कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता की पहचान होती है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में है। भाजपा के 15 साल कुशासन के बाद हमारी सरकार बनी है। आज हम इसे भरोसे की सरकार क्यों कह है-आप सभी ने भरोसा दिलाया है कि भाजपा का कुशासन समाप्त किया। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के गौरव को जागृत किया। हर इंसान को फायदा पहुंचाया है। 5 साल भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो काम किये है छत्तीसगढ़ में एक-एक नागरिक को सशक्त किया है। एक-एक नागरिक को सरकार की योजना का हिस्सा बनाया है। केंद्र सरकार का जो सहयोग मिलना चाहिये, नहीं मिला। 15 साल बाद लोगों को लग रहा है सरकार हमारी है। आने वाले समय में हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का मार्गदर्शन है हमारे पास। राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नेत्तृव में हम सब लोगों के पास जायेंगे अपने काम के दम पर। जमीनी स्तर पर काम हुआ है। आने वाले समय में हम सभी लोग मिलकर मेहनत करेंगे। हमने नारा दिया है भरोसे की सरकार कांग्रेस की सरकार। हम सब मिलकर कांग्रेस की पुनः सरकार बनायेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज साढ़े चार सौ करोड़ की राशि में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों से संपन्न हुआ। भरोसे का सम्मेलन को सभी नेताओं ने बताया, पांच साल पहले गरीब, किसान की हालत खराब थे, कमीशनखोरी बढ़ गया था। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे। भाजपा की सरकार में चप्पल में, टिफिन में, मोबाइल में, कॉपी-पुस्तक सब में कमीशनखोरी चल रहा था। कमीशनखोरी का सरकार था। भाजपा शासनकाल में राशन कार्ड में भी घोटाला होता था। पौने पांच साल में कांग्रेस की सरकार में किसान खुशहाल है। सबके खाते में पैसा आ रहा है। इस साल 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। किसान से धान खरीदे है। न टोकन पर लाईन लगना पड़ा और न ही बारदाना के लिये। आज तुरंत पैसे खाता में आ जाता है। ये किसान की सरकार है। हमने सभी किसान का धान खरीदा। जो वादा राहुल गांधी ने आपसे किया था कर्जा माफ करेंगे, धान खरीदेंगे, उसको हम लोगों ने पूरा निभाया। विपरीत परिस्थितियों में कोरोना भी आ गया था तो भी हम पीछे नहीं हटे। राहुल गांधी ने कहा था सभी किसानों के खाते में पैसा जाना चाहिये। हर वर्ग को लगना चाहिये कि हमारी सरकार है। कांग्रेस सरकार भूमिहीन मजदूरों को 7000 सालाना पैसा देती है। 74000 राशनकार्ड धारी को 35 किलो चावल देते है। भाजपा के लोग चावल घोटाला करते थे, नान घोटाला करते थे। भाजपा शासन काल में गरीब, मजदूर, किसान सबका पैसा डकार गये। कांग्रेस सरकार में चार हजार प्रति मानक बोरा के हिसाब से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। 424 करोड़ को बोनस बांटा है। कांग्रेस सरकार में अधिक से अधिक किसान धान बेच रहे है। खेती किसानी को किसान लोग लौट रहे है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। लगातार हमारी सरकार जनता के हित के लिये कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता को लाभ पहुंचा रही है। कांग्रेस सरकार हमेशा युवा, गरीब, किसान, महिला, बच्चों सबके लिये लगातार काम कर रही है। राम वन गमन पथ पर्यटन स्थल बना रहे है, महोत्सव भी कर रहे है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राहुल गांधी पदयात्रा किये। नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। भाजपा राजनीति में ईडी और आईटी का उपयोग कर रही है। ईडी और आईटी को भेजकर वोट नहीं डलवा सकती वोट तो जनता ही देगे। नेता, अधिकारी, व्यापारी सबको ईडी, आईटी के द्वारा परेशान किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज खुलने वाला है। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पावन धरा जांजगीर चांपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन आये है। जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम से होगा। छत्तीसगढ़ राज्य में तीन दिन का महाअधिवेशन हुआ, खड़गे जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि हम पर भरोसा जताया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जांजगीर चांपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत है। भरोसे के सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे के आने से हम सबका मनोबल बढ़ेगा। इस भरोसे के सम्मेलन का मकसद है कि छत्तीसगढ़ की सवा तीन करोड़ जनता का भरोसा जो 15 साल के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रति सैलाब लाकर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाया। यहां के सभी किसानों का भरोसा है इनको छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्जा माफ किया। यहां लाखों युवाओं का भरोसा है छत्तीसगढ़ सरकार ने नौकरी दी और बेरोजगारी भत्ता दी जा रही है। यहां माताओं बहनों का भरोसा है छत्तीसगढ़ में काम दिया जा रहा है। आदिवासियों का भरोसा है जो टाटा द्वारा अधिग्रहित जमीन को वापस लौटाई। आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन का भरोसा हमारी कांग्रेस की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही। पिछले 15 साल भाजपा की सरकार में लूट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर थी लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ खुशहाली एवं प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं बस्तर जैसे नक्सली क्षेत्र से आता हूं जहां दिन को गुजरना भी मुश्किल था। भाजपा के शासनकाल में फर्जी एनकांउटर हुआ करता था, आदिवासियों के सैकड़ों घर जला दिये जाते थे। हमारी कांग्रेस की सरकार आने के बाद आज बस्तर शांति की ओर लौटी है। आने वाले चुनाव 2023 में हमारी सरकार भारी बहुमत से बनायेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
