- Home
- टॉप न्यूज़
- राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना अंतर्गत रामगढ़ में राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों के लोकार्पण 7 सितंबर को
राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना अंतर्गत रामगढ़ में राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों के लोकार्पण 7 सितंबर को
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। सरगुजा का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास काल का लगभग दो वर्ष का समय यहां के वनों एवं वनवासियों के बीच व्यतीत किया। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर 2023 को रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है, साथ ही अंबिकापुर शहर में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन एवं गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू व खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राम वन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 7 सिंतबर 2023 को प्रातः 11 बजे रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तथा दोपहर 3 बजे से भव्य रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत 6.76 करोड़ रूपये की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य किये गए हैं।
*रामायण महोत्सव में प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा*
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में दोपहर 03.00 बजे से किया जाएगा। रामायण महोत्सव में सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले के राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली दलों की प्रस्तुति एवं ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली को वाद्य यंत्र हेतु डेमो चेक मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा रीनी चन्द्रा वॉलीवुड पार्श्व गायिका द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
