ओवैसी के सामने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं होंगे : राजा सिंह

feature-top

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, BRS और AIMIM एक है। आज पता चल गया है कि कौन किसके साथ है। राजा सिंह ने कहा कि कल हम अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं होंगे और शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट करेंगे।


feature-top