- Home
- टॉप न्यूज़
- विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात आज मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
