कांग्रेस को डोनेशन देने पर राहुल गांधी से मिलेगा गिफ्ट...

feature-top

कांग्रेस ने अपने डोनेशन अभियान को आगे ले जाने के लिए नई स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत दान देने पर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोहफा मिलेगा। तोहफे में राहुल गांधी की साइन की टी शर्ट, बैग, बैच सहित अन्य सामान शामिल है।

कांग्रेस की कैंपेन डोनेट फॉर न्याय अभियान के लिए सबसे कम डोनेशन छत्तीसगढ़ से ही हुई है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने के लिए सीधे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़ा गया है। पदाधिकारियों को डोनेशन देने को लेकर निर्देश जारी किए हैं।


feature-top