दिग्गी ने लिखा-राम और EVM बीजेपी के राजनीतिक हथियार...

feature-top

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह EVM को लेकर लगातार चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि भारत रत्न, राम मंदिर और EVM भाजपा के राजनीतिक हथियार है।

इस पर भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने पलटवार किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि क्या कमलनाथ ने छिंदवाड़ा फर्जीवाड़े से जीता। उन्होंने दिग्विजय को रीवा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।


feature-top