- Home
- टॉप न्यूज़
- आबकारी विभाग के असिस्टेंड कमिश्नर के घर पर ACB का छापा..
आबकारी विभाग के असिस्टेंड कमिश्नर के घर पर ACB का छापा..
शराब घोटाला मामले में राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बाद अब ACB की टीम ने कोरबा में छापामार कार्रवाई की है। कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के शासकीय मकान में सुबह-सुबह एसीबी की टीम ने दबिश दी। टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद है, जिन्हे घर के बाहर तैनात किया गया है। वहीं कोरबा में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के आवास में एसीबी की रेड की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 6 हजार करोड़ रूपये के हुए शराब घोटाले की आंच राजधानी रायपुर और बिलासपुर से होते हुए कोरबा तक पहुंच गयी। एक दिन पहले ही ACB और EOW की टीम ने एक साथ प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, IAS अनिल टूटेजा, निरंजन दास, महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के मकान सहित शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों के 12 से ज्यादा ठिकाने पर छापेमारी की गयी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
