- Home
- टॉप न्यूज़
- गौरेला की न.पा. अध्यक्ष संग 4 पारसद बीजेपी में शामिल...
गौरेला की न.पा. अध्यक्ष संग 4 पारसद बीजेपी में शामिल...
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। गौरेला की नगर पालिका अध्यक्ष गंगोत्री राठौर ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के चार पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां भाजपा लगातार अबकी बार 400 पार का नारा लगा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार लग रहे झटकों से उबर नहीं पा रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला नगर पालिका गंगोत्री राठौर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। इतना ही नहीं गंगोत्री राठौर के साथ 4 पार्षद और सैकड़ों कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
