CM साय कैबिनेट संग घर-घर देंगे मोदी का पत्र..

feature-top

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके ठीक अगले दिन रविवार को पार्टी ने 'लाभार्थी संपर्क अभियान' लॉन्च किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 40 लाख लाभार्थियों के घर-घर जाकर कार्यकर्ता प्रचार करेंगे।

पार्टी ने अभियान के लिए 1.80 लाख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। ये कार्यकर्ता सभी लोकसभा सीटों पर लोगों से मिलेगे। उन्हें पीएम मोदी का पत्र, स्टीकर और केंद्र की योजनाओं की पुस्तक और ब्रोशर सौंपेंगे। वहीं सीएम विष्णुदेव साय, सभी मंत्री, विधायक, मौजूदा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी भी लोगों से मिलकर फीडबैक लेंगे।


feature-top