- Home
- टॉप न्यूज़
- आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे..
आसनसोल से भाजपा कैंडिडेट पवन सिंह पीछे हटे..
04 Mar 2024
, by: Vinay Jha

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार, लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। इस बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है।
भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें पवन सिंह को हिन्दी भाषी आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। कभी भाजपा में रहे शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल यहां से TMC के सांसद हैं। सिन्हा से पहले सिंगर बाबुल सुप्रियो यहां से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS