64.34 करोड़ हुआ ‘आर्टिकल 370’ का ग्लोबल कलेक्शन..

feature-top

यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ अपने दूसरे हफ्ते में भी कमाल का बिजनेस कर रही है। अपने दूसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म की कमाई में शनिवार को 68% का इजाफा हुआ।

शनिवार को फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए। इससे पहले अपने दूसरे शुक्रवार को इसने 3 करोड़ 12 लाख रुपए का बिजनेस किया था। अब इस फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 47 करोड़ 19 लाख रुपए हो गया है। वहीं 9 दिनों में इस फिल्म ने 64 करोड़ 34 लाख रुपए का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है।


feature-top