छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा की है। श्री ओपी चौधरी ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंडल के पूर्व निर्मित, प्रगतिरत एवं आगामी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। 

feature-top

 ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रगतिरत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने तथा रहवासियों को उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

feature-top