रायपुर के भटगांव में अफशा मस्जिद का शुभारंभ..

feature-top

भटगांव माना बस्ती न्यू हाइवे पर रविवार 10 मार्च को अफशा मस्जिद का शुभारंभ किया गया। यह मस्जिद रायपुर ही नहीं छत्तीसगढ़ की खूबसूरत मस्जिदों में शुमार होगी। इस मस्जिद में हर समाज के मुसाफिर को 24 घंटे गरम खाने, फिल्टर पानी, कुछ घंटे आराम करने व दवाखाने की व्यवस्था दी जाएगी। यह सभी व्यवस्था निशुल्क होगी।

मोहम्मद सिराज ने बताया कि ऐसी मस्जिद अरब देशों में देखने को मिलती है। यह मस्जिद खास तौर पर मुसाफिरों की खिदमत की नीयत से बनाया गया है। पूरे देश में यह पहली मस्जिद होंगी जो खिदमत करेगी। सैय्यद फैसल रिज़वी व उनके परिवार द्वारा इस मस्जिद की देखरेख व खिदमाती काम को अंजाम दिया जाएगा।


feature-top