CG : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हो सकते हैं नियमित..

feature-top

छत्तीसगढ़ में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण हो सकता है। इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण नीति का अध्ययन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने गुरुवार को संविदा कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि वेतन में भी 27 फीसदी की वृद्धि भी की जाएगी। साथ ही उनकी ओर से अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश एमडी एनएचएम को दिए गए हैं। इसका फायदा प्रदेश के 45 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।


feature-top