दिल्ली में किसानों की महापंचायत खत्म..

feature-top

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसानों की महापंचायत हुई। यूपी, हरियाणा और पंजाब से किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे। किसानों के दिल्ली की तरफ मूवमेंट को देखते हुए गाजीपुर बार्डर पर 3 कंपनी PAC तैनात की गई थी।

दिल्ली जाते हुए जगह-जगह किसानों को पुलिस ने रोका। मेरठ में किसानों को घरों में नजरबंद किया गया। डासना में आधी रात ट्रेन को रोका गया। इसके विरोध में किसानों ने 2 बजे से 5 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किया। उसके बाद 5 बजे अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड में वार्ता करके ट्रेन को रवाना किया।


feature-top