छत्तीसगढ़ के वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में चौक-चौराहों, मार्गों, जलाशयों, पार्कों आदि के नामकरण के संबंध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की।

feature-top

छत्तीसगढ़ के वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभाग द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में चौक-चौराहों, मार्गों, जलाशयों, पार्कों आदि के नामकरण के संबंध में हुई कार्यवाही की समीक्षा की।

 

श्री चौधरी ने समीक्षा कार्यवाही में ये पाया की वर्ष 2020 में गठित समिति द्वारा नामों की अनुशंसा करने में पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। नामकरण की प्रक्रिया में आमजनों से कोई भी सुझाव आमंत्रित नहीं किए गए । 

 

मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर में नामकरण की संपूर्ण प्रक्रिया को पुनः पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


feature-top