रायपुर सहित 5 शहरों में सीएनजी पंप...

feature-top

छत्तीसगढ़ में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पंपों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, कुम्हारी व उतई में सीएनजी पंप अडाणी गैस ने शुरू कर दिए हैं। कोरबा, दुर्ग, भिलाई जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी इसकी बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ, परिवहन विभाग में सीएनजी वाहनों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

इसके कारण डीलर और ग्राहक दोनों परेशान हो रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेल की गैस पाइप लाइन का झारसुगुड़ा में भूमिपूजन किया था। यह गैस पाइप लाइन मुंबई, नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ से होते हुए झारसुगुड़ा तक बननी है।


feature-top