छत्तीसगढ़ में मंत्री-विधायकों से वापस ली जाएंगी गाड़ियां..

feature-top

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी और मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे। आचार लगने से पहले बहुत सारे अधिकारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। कुछ अधिकारी जो छुट्टी पर थे, उन्हें भी वापस लौट कर आने कहा गया है।

आचार संहिता लागू होने पर नेताओं से गाड़ी वापस लेने के निर्देश

आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों को आबंटित वाहन वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। चुनाव की तारीख ऐलान के दिन से चुनाव रिजल्ट आने तक सभी नेता और जनप्रतिनिधियों की गाड़ियां वापस ली जाएंगी।


feature-top