अब बस्तर में बनेगा नालंदा शिक्षा केंद्र..

feature-top

छत्तीसगढ़ में बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में भी नालंदा शिक्षा केंद्र बनेगा। राजधानी की तर्ज पर यहां सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। करीब 9 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी में बस्तर के युवा 24 घंटे पढ़ाई कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर MLA किरणदेव ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है।

अफसरों का कहना है कि राजधानी रायपुर की तर्ज पर नालंदा शिक्षा केंद्र का निर्माण होगा। यहां एक साथ हजार सदस्यों की बैठक व्यवस्था के साथ पढ़ाई की सुविधा होगी। नालंदा शिक्षा केंद्र का निर्माण जिला पंचायत कार्यालय के पास किया जाएगा। इस परिसर में रायपुर के नालंदा परिसर की तरह ही सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यहां के युवाओं को 24 घंटे पढ़ाई का माहौल मिल सके।


feature-top