- Home
- टॉप न्यूज़
- विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख
विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख
17 Mar 2024
, by: Tikendra Sinha
केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम की तारीख बदल दी है। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए बताया था कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही आएंगे। लेकिन आयोग ने अब इसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में विधानसभा चुनाव होने हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS