- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर सेंट्रल जेल के 113 कैदी बने स्टूडेंट...
रायपुर सेंट्रल जेल के 113 कैदी बने स्टूडेंट...
17 Mar 2024
, by: Vinay Jha
![feature-top](https://babuaa.com/images/banner_1710676621.jpg/BANNER)
राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में रविवार को कैदियों ने परीक्षा दिलाई। इस परीक्षा में कैदियों से फिल इन द ब्लेंक और नंबर मैचिंग जैसे सवाल पूछे गए है। शिक्षा महाअभियान के तहत परीक्षा का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन और जिला साक्षरता मिशन ने किया। इसमें जेल के 113 बंदी परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुए।
कैदियों में सौ फीसदी साक्षरता लाने के लिए उनकी परीक्षा ली गई। इस आयोजन का लक्ष्य था कि कोई भी कैदी इतना साक्षर हो जाए कि वह शब्दों को और अंकों को पहचान सके। इसकी मदद से जीवन में वो समाज में वापस जाने के बाद कुछ बेहतर कर पाए। साक्षरता कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य के मार्गदर्शन में हुई।
![feature-top](https://babuaa.com/images/advs_1_2_1660370424.jpeg/ADV)
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS