- Home
- टॉप न्यूज़
- 61 वर्ष के हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत, जन्मदिन पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वाला का तांता
61 वर्ष के हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत, जन्मदिन पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वाला का तांता
भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत आज 61 वर्ष के हो गए। रविवार को उनके निवास पर जन्मदिन पर दिनभर उन्हें बधाई देने वाला ताँता लगा रहा। रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक राजेश मूणत को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन पर अपनी बधाई भेजी है। वहीं कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भी मूणत के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
लोकसभा चुनाव अभियान की व्यस्तता के बीच मूणत अपने प्रशसंकों से शुभकामनायें स्वीकार कर रहे हैं। 28 अप्रैल 1963 को जन्मे मूणत रायपुर जिले की रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कांग्रेस के सिटिंग एमएलए और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को 41223 वोट से चुनाव हराया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत करने वाले राजेश मूणत रायपुर शहर भाजयुमो अध्यक्ष रहने के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वह मंत्री बन गए थे। 2008 और 2013 में भी चुनाव जीत कर वह मंत्री बने थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
