क्या हेमामालिनी को मंत्री बनाया जायेगा
लेखक- संजय दुबे
भारतीय जनता पार्टी के लिए फैजाबाद के बराबर ही मथुरा सीट भी महत्वपूर्ण थी। फैजाबाद से मिली पराजय की त्रासदी से पार्टी उबर नहीं पा रही है। इसके पलट मथुरा लोकसभा क्षेत्र से हेमा मालिनी तीसरी बार जीत कर आई है। उन्होंने 2.93.407वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर पराजित किया है।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 2014 में भी राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को 3.30.743 वोट से हराया था।
2019में भी हेमा मालिनी ने राष्ट्रीय लोक दल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2.93.471वोट से हराया था।
भारतीय फिल्मों में "सपनो के सौदागर"में हेमा मालिनी ,राज कपूर की नायिका के रूप में आई थी। मूलतः दक्षिण की नायिकाओं ने भारतीय फिल्मों में एक नंबर की शीर्ष नायिका रही है।
हेमा मालिनी की पहली फिल्म सपनो का सौदागर के रिलीज होने से पहले मुंबई में हेमा मालिनी के बड़े पोस्टर लगाए गए थे जिसमे उन्हे ड्रीम गर्ल का नाम दिया गया था।
हेमा मालिनी ऐसी नायिका रही है जो राज कपूर,शम्मी कपूर,शशि कपूर सहित दिलीप कुमार , राजकुमार, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार,धमेंद्र, देवानंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन सहित विनोद खन्ना, ऋषि कपूर ,शाहरुख खान के साथ काम की है।
ये उनका ही प्रभाव था कि भाजपा से धर्मेंद्र और सनी देओल को भी सांसद बनवा दिया था।
हेमा मालिनी 2003से2009तक राज्य सभा की भी सदस्य रही है।
हेमा मालिनी, भारतीय संस्कृति की वाहक रही है। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने कभी भी अंग प्रदर्शन नही किया। भारतीय नृत्य परंपरा में भरत नाट्यम की वे सच्ची शिष्य है और 75वर्ष की हो जाने के बावजूद सतत नृत्य साधना में रत है।
भाजपा से 30महिलाए 2024लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आई है। उत्तर प्रदेश से वे अकेली महिला है जो भाजपा से जीती है। मेनका गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेत्री हार गई है ऐसी स्थिति में हेमा मालिनी को मंत्री बनाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। संभवतः उन्हे संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाने की उम्मीद है
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
