भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगट कल यानी 17 अगस्त को स्वदेश लौटने वाली हैं। यह जानकारी उनके साथी बजरंग पुनिया ने दी है। पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद वह शनिवार को सुबह 10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।

feature-top

29 वर्षीय पहलवान को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती स्पर्धा के अंतिम मुकाबले से 100 ग्राम वजन सीमा से अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा, उन्हें रजत पदक से भी वंचित कर दिया गया, जिसके लिए उन्होंने 7 अगस्त को खेल पंचाट न्यायालय (CAS) का दरवाजा खटखटाया था।

feature-top