कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत कुछ शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा पूरी तरह से निजी है।

feature-top

उन्होंने एक प्रेस बयान में कहा, "मैं अपने परिवार के साथ 15 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहा हूं। मीडिया में आई ऐसी खबरें गलत हैं कि मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिल रहा हूं। यह एक निजी यात्रा है।"

feature-top