छत्तीसगढ़ मे प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति द्वारा तीन डी. फॉर्मेसी कॉलेजो ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सेजबहार, रायपुर, नूपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओल्ड धमतरी रोड, रायपुर एवं श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर के द्वारा फीस निर्धारित न किये जाने और संबंधित विभाग के सचिव और संचालक को इस संबंध में समुचित कार्यवाही हेतु लिखे जाने का निर्णय लिया गया है। तीनांे डी. फार्मेसी कॉलेजो के निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने पाया कि इन्होंने पूरी सुविधाएं जुटाए बिना कॉलेज प्रारंभ कर दिया, कॉलेजो में न ही पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला है और न ही शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ वहां मिले। इसी आधार पर समिति ने कार्यवाही का निर्णय लिया है। यहां यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि फीस विनियामक समिति के पास फीस निर्धारण के लिये आवेदन देने के पूर्व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, संबंधित विश्वविद्यालय और संबंधित संचालक से भी अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए।
23 Aug 2024 10:28AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में त्रिपुरा राज्य के त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कवर्धा राजपरिवार की रानी श्रीमती कृति देवी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके पति कवर्धा राजपरिवार के राजा एवं पूर्व विधायक श्री योगेश्वरराज सिंह भी मौजूद थे।
23 Aug 2024 10:28AM,by: Babuaa Desk
सर्वोच्च न्यायालय ने विचाराधीन कैदियों और पहली बार अपराध करने वाले ऐसे अपराधियों की समयपूर्व रिहाई की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, जिन्होंने अपनी अधिकतम सजा का आधा या एक तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। न्यायालय ने देश भर के जेल अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे नव अधिनियमित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत सभी पात्र कैदियों के आवेदनों पर दो महीने के भीतर कार्रवाई करें।
23 Aug 2024 09:51AM,by: Babuaa Desk
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) से पहले एनीमेशन, फिल्म निर्माण, गेमिंग, संगीत और दृश्य कला के उद्योग संघों द्वारा आयोजित 25 चुनौतियों का शुभारंभ किया। यह शिखर सम्मेलन मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए एमआईबी का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका आयोजन पहली बार नवंबर में गोवा में किया जाएगा।
23 Aug 2024 09:51AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु के बरगुर इलाके में एक फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिविर में एक स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न के मुख्य संदिग्ध की कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान शिवरामन के रूप में हुई है, जिसने 19 अगस्त को गिरफ्तारी से पहले चूहे मारने की दवा खा ली थी। वह कृष्णागिरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पैर की हड्डी टूटने का इलाज करा रहा था, जो उसे पुलिस से भागने की कोशिश करते समय लगी थी।
23 Aug 2024 09:51AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका स्थगित करी
23 Aug 2024 09:51AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








