Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे। 

15 Aug 2024 02:46PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर आए बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आसमान छूने का हौसला है। ये बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस पर छू लो आसमां एजुकेशन सिटी बीजापुर में पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। 

15 Aug 2024 02:38PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया।  बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।  मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी।

15 Aug 2024 02:38PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन ने आज जिला मुख्यालय कोरबा के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। 
         इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, स्काउट गाइड सीनियर जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण- समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

15 Aug 2024 02:38PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कोण्डागांव जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। 
        इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।  इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। 
    इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 

15 Aug 2024 02:34PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। मंत्री श्री चौधरी ने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ‘पीएम श्री’ सेजेस जांजगीर क्र. 1 को एवं परेड सशस्त्र वर्ग में सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित मिला प्रथम स्थान

15 Aug 2024 02:32PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

15 Aug 2024 02:32PM,
by: Babuaa Desk