Babuaa Desk

Generic placeholder image

एक तरफ दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर के जीत के चर्चे है बहुतायत से।उनकी जीत की बाते है क्योंकि वे तीन मेडल लाते लाते रह गई।उनके बारे में चर्चा है कि वे पहली भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने एक ओलम्पिक खेल में दो पदक जीते है। उनकी चर्चा ये भी है कि वे डीएवी कालेज चंडीगढ़ की पोस्ट ग्रेजुवेट स्टूडेंट है। ये भी बात है कि 22साल की उम्र में 12करोड़ रुपए उनके पास है। ये भी चर्चा है कि उन्होंने कम उम्र में केरल में हुए राष्ट्रीय खेल में एक दो तीन नहीं बल्कि 9गोल्ड मेडल जीते थे। ये भी बात है कि जूनियर ओर सीनियर वर्ल्ड शूटिंग स्पर्धा में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता हुआ है। राष्ट्र मंडल खेल का भी गोल्ड मेडल मनु के पास है।देश की करोड़ो युवतियों के लिए ही नहीं बल्कि करोड़ो युवकों के लिए भी मनु भाकर रोल मॉडल है। मनु 2021के टोक्यो ओलंपिक खेलों में असफल रही थी। असफलता ने मनु को तोड़ कर रख दिया था। वे खेल से बाहर हो जाना चाह रही थी लेकिन भागवत गीता ने उन्हें प्रेरणा दी और आज वे राष्ट्रीय प्रेरणा बनी है। इस सच्ची कहानी के किरदार से असफल लोग जीवन में सफलता की राह खोज सकते है, खोजेंगे भी। आइए नीरज और मनु की शादी कराए!

16 Aug 2024 01:11AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवक कल्याण, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मदन सिंह चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले, श्री स्वामी जी.सी.डी भारती, श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रम्हकुमारी बहनें मौजूद थीं। 
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, श्री सुब्रत साहू, श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

15 Aug 2024 02:46PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
      नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
      कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।

15 Aug 2024 02:46PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया। 
       शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक श्री सतीश कुमार एवं श्री रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक श्री सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

15 Aug 2024 02:46PM,
by: Babuaa Desk