Babuaa Desk

Generic placeholder image

आज सुबह एक पीड़ादायक और लगभग उत्साहविहीन समाचार आया कि विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। हर व्यक्ति को ये अधिकार होता है कि वे अपने बेहतरीन जीवन के लिए बेहतर निर्णय करे। विनेश फोगाट ने भी अपने स्तर पर सोच समझ कर निर्णय लिया होगा। सार्वजनिक जीवन जीने वालो के लिए बहुत सारी बाध्यता होती है और उनसे उम्मीद की जाती है कि वे कोई बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में होते है तो अपने परिवारजन, शुभ चिंतकों से सलाह मशविरा जरूर करते है।खिलाड़ियों की बात करे तो वे अपने मामलो में कोच और साथियों से भी चर्चा जरूर करते है। विनेश फोगाट ने जिस तरीके से संन्यास लेने की घोषणा की है वह सुनियोजित न होकर तात्कालिक आवेश में लिया गया निर्णय ज्यादा लगता है। विनेश फोगाट और संन्यास

08 Aug 2024 12:08PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 जनदर्शन में आज जिला मनेद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के ग्राम जनकपुर से एक आदिवासी परिवार आया। परिवार के श्री गेंदलाल बैगा ने बताया कि उनका परिवार पिछली चार पीढ़ियों से जनकपुर में खेती कर रहा है। अभी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जे की कोशिश कर रहे है। इस वजह से काफी तकलीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल इस मामले में आवश्यक जांच कर कार्रवाई करें। गेंदलाल बैगा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में आकर वे आश्वस्त हो गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि अब उनके साथ ज्यादती नहीं होगी।

08 Aug 2024 10:19AM,
by: Babuaa Desk