इस्लामी धर्मार्थ निधियों पर अधिक केंद्रीकृत नियंत्रण के लिए 1995 के वक्फ अधिनियम में संशोधन करने के विधेयक को आगे की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय पैनल को भेज दिया गया था, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन ने प्रस्तावित कानून के वर्तमान स्वरूप का विरोध किया ।
09 Aug 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि जब भी कोई व्यक्ति पुलिस द्वारा कथित फर्जी मुठभेड़ में मारा जाता है तो अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ राज्य की याचिका खारिज कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की पीछा करने के दौरान गोली लगने से हुई मौत के बाद दिल्ली पुलिस की छापेमारी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मजिस्ट्रेट के निर्देश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया था।
09 Aug 2024 01:31AM,by: Babuaa Desk
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईही की रोकथाम तथा देखभाल के लिए संचालित सेवाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एचआईवी एड्स के साथ जी रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने और एचआईवी के नियंत्रण एवं उपचार प्रदान करने के साथ अंतर्विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा गई। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स परिषद की बैठक सम्पन्न
09 Aug 2024 01:30AM,by: Babuaa Desk
जनदर्शन में आज धमधा के धर्मधाम गौरवगाथा समिति के सदस्य भी आये। उन्होंने कहा कि धमधा की पहचान छह कोरी छह आगर वाले अर्थात 126 तालाबों को लेकर थी। इनमें से कुछ तालाबों का सीमांकन कर कब्जा से मुक्त किया गया लेकिन अभी भी 30 तालाब ऐसे हैं जिनका सीमांकन किये जाने की जरूरत है ताकि सरोवर रूपी इन धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके और जल संरक्षण की दिशा में भी अच्छा काम हो सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तालाबों के संरक्षण जैसे पुण्य काम से जुड़ने पर समिति के सदस्यों को बधाई दी एवं इस संबंध में दुर्ग जिला प्रशासन को निर्देशित किया।
09 Aug 2024 01:30AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक खेलों में ब्रांज मेडल जीतने पर इंडियन हाकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्पेन के विरुद्ध भारतीय टीम ने शानदार मैच खेला। उन्होंने कहा कि हाकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारत की टीम ने आज शानदार खेल दिखाते हुए देश की प्रतिष्ठा को विश्व पटल में बनाये रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के अपने सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी बधाई है जिन्होंने आज दो गोल दागकर देश की विजय सुनिश्चित कर दी।
08 Aug 2024 02:15PM,by: Babuaa Desk
अपरिहार्य कारणों से छत्तीसगढ़ के जनजातीय अद्भुत एवं विविध संस्कृति पर केंद्रित 9 से 11 अगस्त 2024 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्रहालय, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी आगामी तिथि तक स्थगित कर दी गई है। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाली फोटो प्रदर्शनी स्थगित
08 Aug 2024 02:09PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



