एक खालिस्तानी समर्थक संगठन ने निज्जर हत्या विवाद में भारत का समर्थन करने पर भारतीय मूल के हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी। सिख फॉर जस्टिस को 2019 से भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत पन्नून द्वारा भारतीयों को कनाडा छोड़ने के लिए कहने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
20 Sep 2023 07:35AM,by: Babuaa Desk
एक ओवर की 6 बॉल में एक बॉलर कितने विकेट ले सकता है? इसका सरल उत्तर 6 विकेट हो सकता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक टेस्ट,वनडे औऱ टी 20 में अधिकतम 5 ही विकेट रहे है। प्रथम श्रेणी में भी 5 औऱ स्थानीय स्तर पर 6 बॉल में 6 विकेट का भी रिकार्ड है लेकिन 146 साल का क्रिकेट इस बात की प्रतीक्षा में है कोई तो गेंदबाज हो जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 विकेट याने "डबल हैट्रिक" लेकर दिखाए। आखिर एक ओवर में कितने विकेट मिल सकते है?
20 Sep 2023 04:44AM,by: Babuaa Desk
विश्व के सबसे ताकतवर कहे जाने वाले देश अमेरिका जहां 1776 से राष्ट्रपति चुने जाते रहे है उस देश मे महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1920 याने144 साल बाद मिला।इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि पुरुषो ने महिलाओं को समानता का अधिकार देने में हमेशा आनाकानी की है। सुखद बात ये भी है कि उन्ही पुरुष सत्तात्मक समाज ने ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का साहस भी किया है। इस बात का उल्लेख आज इसलिये किया जा रहा है क्योंकि गणेश चतुर्थी के दिन नए संसद भवन में सबसे पहला नया बिल महिला नारी शक्ति वंदन बिल प्रस्तुत हो गया है। इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा, विधानसभाओं में कुल सीट के 33 प्रतिशत सीट महिलाओ के लिए सुरक्षित हो जाएगी। राजनीति में हर विषय की टाइमिंग देखी जाती है। 2024 के लोकसभा चुनाव सहित आगामी एक साल में होने वाले 12 राज्यो के विधानसभा चुनाव होने वाले है। आधी आबादी का मन इस 33 प्रतिशत आरक्षण को किस रूप में लेंगे ये तो आगामी चुनाव के परिणाम बताएगा लेकिन महिला आरक्षण तुरुप का पत्ता साबित होगा। यदि महिला आरक्षण संबधी बिल जल्दी ही कानून का रूप ले लेता है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभावशील हो जाता है तो चुनाव लड़ने वाली राजनैतिक पार्टियों के समीकरण बदल जाएंगे।
देश मे 1952 से लोकसभा और राज्यो के विधानसभा चुनाव के साथ ही महिलाओं का प्रतिनिधित्व आरंभ हो गया था। 1952 में जहां केवल 24 महिलाएं चुनाव जीतकर आयी थी वह 2019 के लोकसभा चुनाव में 78 याने तीन गुना प्रतिनिधित्व बढ़ गया लेकिन आधी आबादी को पूरा प्रतिनिधित्व देने के मामले पुरूष सत्तात्मक पार्टियां चुप्पी साधी हुई थी। ऐसा नही है कि महिलाओं को आरक्षण देने के संबंध में प्रयास नहीं हुए, प्रयास हुए लेकिन ईमानदारी नहीं थी।इसका भी कारण था 1991 से लेकर 2008 तक किसी भी सरकार के पास स्पष्ट बहुमत नही था। गठबंधन की सरकारों में अनेक दल ऐसे थे जिन्हें महिला आरक्षण से परहेज था। कम से कम समाजवादी और राष्ट्रीय जनता दल इस मामले में मुखर थे, उनके ही हठधर्मिता के चलते कांग्रेस शासनकाल में महिला आरक्षण बिल, बिल ही रहा। राज्यसभा में पारित होने के बावजूद लोकसभा में आया ही नहीं।
हर राजनैतिक दल को ये हक़ होता है कि वह सत्ता में बने रहने के लिए प्रयोग करते रहे। सफलता कैसे मिलेगी ये मतदाता पर निर्भर करता है।
1991 में भारत के प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव( जिन्हें मणि शंकर अय्यर पहला भाजपा प्रधानमंत्री बताते है) ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोले इसके बाद महिलाओं के रोजगार के जो अवसर निजी क्षेत्र में बने उससे अगले तीन दशक में फिजा ही बदल गयी है। खेती किसानी से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ते गया।संघ लोक सेवा आयोग की पिछली दो परीक्षाओं में पहले तीन स्थान में महिलाओं का आना महिलाओं की सशक्तिकरण को प्रमाणित करता है। देश के प्रथम नागरिक याने राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचित होना पूर्व में ही संकेत था कि प्रधानमंत्री राजनीति के बिसात पर ऐसे मोहरे लेकर आएंगे जो सामने वाले को मजबूर कर देंगे कि बराबरी करो या हारो।
कल लोकसभा में बिल पर चर्चा होने के बाद आम सहमति बनना तय है साथ ही राजसभा में इस बिल को सर्वसम्मति मिलना तय है क्योंकि हर पार्टी के पास विकल्प ही नही है।सभी अपना समर्थन इतिहास दोहरा रहे है इससे समर्थन की पुष्टि होती है।
क्या ये मान लिया जाए कि महिला आरक्षण बिल के कानून बनने के बाद आगामी चार राज्यो मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के चुनाव में नया परिदृश्य दिखेगा? क्या महिला आरक्षण बिल के बदौलत वन नेशन वन इलेक्शन अगला पड़ाव बनेगा और शायद इन चारों राज्यो के चुनाव तय शुदा समय मे न होकर आगे बढ़ जाएगा?
जो भी हो लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के रूप में चुनाव में आधी आबादी अपने 33 प्रतिशत सफलता का आज पूरा जश्न मना सकती है। अगर अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हुए तो अनेक पुरुष दिग्गजों को लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र से बैठे बैठाए नुकसान होना तय है। आधी आबादी का पूरा जश्न
20 Sep 2023 02:25AM, by: Babuaa Desk
भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में होयसला साम्राज्य के मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यह विरासत सूची में भारत का 42वां नाम शामिल है। यह घोषणा पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के बाद आई है।
19 Sep 2023 05:55AM,by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना में पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को देवी के रूप में चित्रित करने वाले पोस्टर लगाए जाने के बाद कांग्रेस की आलोचना की है। पोस्टरों में सोनिया गांधी को देवी के वेश में, रत्नजड़ित मुकुट पहने हुए दिखाया गया है। पोस्टर में उनकी दाहिनी हथेली से उभरता हुआ तेलंगाना का नक्शा भी दिखाया गया है। तेलंगाना : पोस्टरों में सोनिया गांधी को देवी के रूप में दिखाया
19 Sep 2023 05:55AM,by: Babuaa Desk
भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने याद दिलाया कि महाराष्ट्र राजनीतिक संकट मामले में सुप्रीम कोर्ट के 11 मई, 2023 के फैसले ने स्पीकर को "उचित अवधि के भीतर" याचिकाओं पर निर्णय लेने के लिए कहा था। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के विधायकों सहित विधायकों की अयोग्यता की मांग करने वाली याचिकाओं पर अभी तक फैसला नहीं करने पर आपत्ति जताते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वह याचिकाओं पर फैसला करने के लिए समय सीमा तय करें, एक सप्ताह से अधिक नहीं"।
19 Sep 2023 05:55AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









