Babuaa Desk

Generic placeholder image

संघ लोक सेवा आयोग ने 2021 के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में युवतियों की सफलता के साथ साथ अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी वे युवकों को पीछे करने में आगे होते जा रही है। इसे समाज का शुभ संकेत माना जाना चाहिए कि परंपरागत रूप से विवाह और भोजन व्यवस्था के लिए रचित इस पक्ष ने अपने लिए नए संसार के सृजन का बीड़ा खुद उठाया है और न केवल आधी बल्कि पूरी आबादी के लिए स्वयं को उद्धत करते हुए प्रेरणा बने है। संघ लोक सेवा आयोग की हर परीक्षा अत्यंत ही सूक्ष्म जानकारी के लिए जानी जाती है। स्थूल अध्ययन करने वाले इस परीक्षा के प्रारंभिक और उसके बाद मुख्य परीक्षा में ही सफल नही हो पाते है ऐसे में जब साक्षात्कार की बारी आती है तो ये रोड़ा भी पार करना कठिनतम हो जाता है।इसके बावजूद पहले तीन स्थानों में युवतियों का कब्जा होना ये संकेत भी देता है कि अगर परिवार घर मे आदर्श वातावरण बनाने में पहल करे तो विभिन्न सफलता के क्षेत्र में श्रुति, अंकिता, गामिनी और श्रद्धा( छत्तीसगढ़) झंडा गाड़ सकने के सामर्थ्य रखती है। आधी आबादी ने पहले सफल 25 अभ्यर्थियों में पहले तीन स्थान के साथ कुल 10 स्थानों पर खुद को रखा है ये चुनौती युवकों के लिए आगे खतरनाक संकेत है कि उनको कंधे से कंधा मिलाकर बराबरी की मांग करने वाली वामा अपनी गति बढ़ाते जा रही है। शाबाश श्रुति, अंकिता, गामिनी और श्रद्धा

01 Jun 2022 11:44AM,
by: Babuaa Desk