वे उस प्रान्त,राजस्थान से है जहां पुरुषार्थ की बाते होती है लेकिन इसी प्रान्त से निकली एक महिला ने महिलार्थ को भी चरितार्थ किया है।क्रिकेट जिसे पुरुषों का खेल किसी जमाने मे माना जाता था,अब महिलाओं का भी खेल माना तो जाने लगा है। देश की तथाकथित सरकारे संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार की भले ही बात करती है लेकिन समान कार्य के लिए समान वेतन के मामले में जब खेल जगत में महिलाओं के लिए बात आती है तो बगलें झांकती नज़र आती है। क्रिकेट में समानता के अधिकार का खुला उल्लंघन हो रहा है।एक तरफ पुरुष टीम के कप्तान 6 करोड़ तो महिला टीम की कप्तान 50 लाख(12 गुना असमानता!) आप स्वयं आंकलन कर सकते है संविधान में उल्लिखित मूलभूत अधिकार के खुले आम उल्लंघन सौरव गांगुली और बीसीसीआई के द्वारा का। ये बात इसलिए आयी क्योंकि अकेले सचिन तेन्दुलकर ही नही है देश मे 22 साल क्रिकेट के माध्यम से देशसेवा करने वाले, मिताली राज भी है।कल वे पुरुषों के सचिन के समान ही महिलाओं में सर्वाधिक 10273 से अधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हो गयी है। उन्होंने इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है।
मिताली 26 जून 1999 को अपना अंतरास्ट्रीय केरियर शुरू किया था। तब से लेकर आजतक वे देश के लिए खेल रही है। समान रुप से 11टेस्ट,271वनडे और89 टी20 फॉर्मेट में वे उपयोगी खिलाड़ी रही है। अंतरास्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए टेस्ट बहुत कम होते है लेकिन फटाफट क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट वनडे औऱ टी 20 में पिछले पांच सालों से अवसर ज्यादा मिल रहे है। मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम दो बार वनडे के फाइनल में पहुँच चुकी है। जिस प्रकार कपिलदेव का पुरुष क्रिकेट में आगमन के बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों का अम्युदय हुआ था वैसे ही मिताली राज के आगमन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी दमदार खिलाड़ी आते जा रहे है। ऐसे में मिताली राज को एक आदर्श महिला क्रिकेटर माना जा सकता है जो प्रेरणा के रूप में बताई जा सकती है। उम्र महज एक आंकड़ा होता है आप अपने को कितना सामर्थ्यवान बनाते है ये आप पर निर्भर करता है ,ये मिताली से आप सीख भी सकते है और चाहे तो अपनी बेटियों को भी सीखा सकते है। मिताली का राज यू ही नही बना है। इस साल वे खेल रत्न के लिए नामांकित है ईश्वर चयन समिति को सद्बुद्धि जरूर दे। जब महज 10 हजार रन बनाने पर सचिन तेंदुलकर , खेल रत्न बन सकते है वह भी अवसरों की धुँवाधार बरसात होने पर तो अवसर बनाने वाली मिताली तो एक कदम आगे है। याद रखे ,एक समय मिताली टी20 क्रिकेट के फॉर्मेट में भारतीय पुरूष क्रिकेट टिम के विराट और रोहित शर्मा से भी आगे चल रही थी रन बनाने के मामले में। आज आधी आबादी को पूरी 140 करोड़ की आबादी की तरफ से बधाई शुभकामनाएं।
मिताली राज कायम रहे। मिताली का राज
05 Jul 2021 07:40AM, by: Babuaa Desk
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को राज्य सरकार में व्यवसायों को खोलने के अवसरों की तलाश कर रहे उद्योगों की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्य देश के सबसे अधिक निवेशक-अनुकूल राज्यों में से एक है। विजयन ने व्यवसायों को टिकाऊ और नवोन्मेषी उद्योगों के फलने-फूलने का माहौल देने का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने यह बात उद्योगपति हर्ष गोयनका को उनके ट्वीट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, केरल में उनके समूह के संचालन के लिए राज्य सरकार के समर्थन की सराहना की।
05 Jul 2021 02:23AM, by: Babuaa Desk
चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार किया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सत्तारूढ़ भाजपा को 2022 में सत्ता में वापस नहीं आने दिया जाएगा।
ओवैसी को जवाब देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अगले चुनाव में 300 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है और पार्टी लक्ष्य को हासिल कर लेगी.
05 Jul 2021 01:02AM, by: Babuaa Desk
केरल सरकार ने रविवार को कहा कि वह टीवी या इंटरनेट सुविधाओं से रहित प्री-स्कूल बच्चों को गतिविधि किताबें, चार्ट पेपर और क्रेयॉन युक्त मुफ्त किट प्रदान करेगी। केरल की स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास मंत्री, वीना जॉर्ज ने कहा कि किट राज्य भर में 14,102 बच्चों को वितरित की जाएंगी। केरल: गरीब बच्चों को मुफ्त इंटरनेट- टीवी किट होंगी वितरित
05 Jul 2021 01:01AM,by: Babuaa Desk
अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 29 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए, जब देश के दक्षिण में रनवे गायब होने के बाद एक फिलीपीन सैन्य सी -130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में फंस गया।
रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना ने रविवार को कहा कि बचाव और बचाव के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि विमान में तीन पायलट और पांच चालक दल सहित 92 लोग सवार थे और बाकी सेना के जवान थे। फिलीपीन सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों की मौत
04 Jul 2021 02:02PM, by: Babuaa Desk
कांग्रेस द्वारा राफेल सौदे की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग करने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र को फटकार लगाई और सवाल किया कि केंद्र संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है।
कांग्रेस सांसद ने एक ट्वीट में लिखा, ''पीएम मोदी सरकार जेपीसी जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है?''
04 Jul 2021 10:30AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


