Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार लेखा परीक्षा की टिप्पणियां शासन के लिए बाधा नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं में सुधार का अवसर : मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता डिजिटल तकनीक और डेटा आधारित लेखा परीक्षा से सुदृढ़ होगी प्रदेश की वित्तीय प्रबंधन व्यवस्था मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

19 Nov 2026 04:58PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने के बाद रायगढ़ जिले के नूनदरहा गांव की महिलाओं की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। पहले रोज पानी जुटाने में घंटों मेहनत करने वाली महिलाओं को अब घर में ही पेयजल मिलने से राहत मिली है। पानी ढोने की मशक्कत कम होने से उनका समय और श्रम बच रहा है। इसका सीधा असर घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और परिवार की स्वच्छता पर पड़ रहा है। गांव की श्रीमती शांति चौहान भी इस बदलाव से लाभान्वित हुई हैं। कभी पानी का इंतजाम उनकी रोज की बड़ी चिंता थी, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से वे परिवार और दूसरे जरूरी कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं। जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या

19 Nov 2026 12:27PM,
by: Babuaa Desk